- Hindi News
- जनसुनवाई में बिजली व पानी की समस्याएं आई सामने
जनसुनवाई में बिजली व पानी की समस्याएं आई सामने
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
कलेक्टर एनएल मीना ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव फलेडी में जनसुनवाई की एवं ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इनका निराकरण कर लोगो को राहत पहुंचाएं। पहली बार फ लेडी पहुंचे कलेक्टर को ग्रामीणों ने अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की एवं खुले मन से अधिकारियों के समक्ष उनके विभागों से संबंधित समस्याओं को रखा। उन्होंने ग्रामीणों की विशेष रूप से पेजयल संबंधित समस्या पर अधिशासी अभियंता जलदाय मुकनेश व्यास के साथ ही सहायक अभियंता मीना को निर्देश दिए कि वे फ लेडी एवं आसपास के गांव व ढाणियों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू करें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्ज्वल, एडीएम माना राम पटेल, तहसीलदार पीतांबर राठी, बीडीओ रामनिवास बाबल के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
गोचर भूमि का होगा माप
जीएलआर की कराए मरम्मत
ठेकेदार का भुगतान रोकें
बीमार पशुओं का होगा उपचार
जनसुनवाई में सरपंच एवं फ लेडी ग्रामीणों ने गोचर भूमि का माप कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस संबंध में कलेक्टर ने मौके पर ही तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में पटवारी एवं आरआई के माध्यम से गोचर भूमि का माप करवाए। जनसुनवाई में मसूरिया से मीरवाली तक बिजली लाईन खीचनें, ग्राम परताणियों की बस्ती को बिजली से जोडऩे के संबंध में भी प्रार्थना पत्र मिले। जनसुनवाई में फ लेडी एवं आसपास के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि मसूरिया नलकूप पर बूस्टर लगा दिया जाए तो मीरवाली में पानी आपूर्ति हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने सहायक अभियंता जलदाय को आवश्यक कार्रवाई कर मीरवाली में पानी आपूर्ति करें। नींबा के ग्रामीणों ने जीएलआर बनाने एवं फ लेडी के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त जीएलआर की मरम्मत करवाने का आग्रह किया। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान फ लेडी एवं जुमाणियों के ग्रामीणों ने बताया कि फ लेडी से जुमानियों की ढाणी तक पाइप लाइन बिछी हुई है लेकिन उसकी टेस्टिंग नहीं की जाने के कारण पाइप लाइन में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इस संबंध मे सहायक अभियंता ने बताया कि ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के कारण परेशानी आ रही है। कलेक्टर मीना ने अधिशासी अभियंता को ठेकेदार का भुगतान रोक कर नए ठेकेदार से पाइप लाईन टेस्टिंग का कार्य तत्काल करें एवं लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाएं।
जनसुनवाई में बीदा सरपंच लियाकत अली ने बीदा, फ लेडी, कोरिया, मसूरिया में पशुओं में बीमारी फैलने के संबंध में कलेक्टर को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस संबंध में कलेक्टर मीना ने मौके पर ही संयुक्त निदेशक पशुपालन को निर्देश दिए कि वे 27 व 28 जनवरी को मोबाइल पशु चिकित्सा टीम भेजकर बीमार पशुओं का उपचार करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इन निर्धारित तिथि पर अपने बीमार पशुओं को एकत्र करके रखें ताकि पशु चिकित्सक द्वारा उनका उपचार किया जा सके। ग्रामीणों ने नींबा में पानी की समस्या से अवगत करवाया तो इस संबंध में कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने की बात कही। सरपंच लियाकत अली ने ग्राम फ लेडी में बीपीएल परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन कराने की मांग की। जिस पर उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को एक माह में बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन जारी करें वही गांव में सर्विस लाईन भी लगाए।
:जैसलमेर. फलेडी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कलेक्टर व उपस्थित ग्रामीण।