- Hindi News
- सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नाराजगी जताई
सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नाराजगी जताई
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
कलेक्टर एनएल मीना ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुहडी एवं म्याजलार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों का शीघ्र ही रंग रोगन करवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों की सफ ाई व्यवस्था सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम माना राम पटेल एवं आरसीएचओ डॉ. आरपी गर्ग भी उपस्थित थे। कलेक्टर मीना ने स्वास्थ्य केन्द्रों में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नाराजगी जताई एवं निर्देश दिए कि लेबर रूम के साथ ही वार्डों में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से करवाएं। उन्होंने निशुल्क दवा योजना, लेबोरेट्री में जांच व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने औषधी भंडार में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाए। म्याजलार में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरलाल सिंह एवं आयुष चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार शर्मा उपस्थित थे।