- Hindi News
- एक फरवरी से शुरू होगा बिजनेस रजिस्टर का काम
एक फरवरी से शुरू होगा बिजनेस रजिस्टर का काम
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिले में बिजनस रजिस्टर का सर्वे/क्षेत्रीय कार्य 1 से 28 फ रवरी तक संपन्न करने के संबंध में कलेक्ट्रेट समारोह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कि इस महत्वपूर्ण सर्वे कार्य को 1 से 28 फ रवरी तक आवश्यक रूप से संपन्न करवाएं। चार्ज अधिकारी अपने स्तर पर प्रगणकों/पर्यवेक्षकों की नियुक्ति 31 जनवरी करना सुनिश्चित करें एवं इस संबंध में अपने अपने चार्ज क्षेत्रों में 20 से 31 तक प्रशिक्षण दे कर सर्वे करवाएं।
बैठक के दौरान प्रगणक/सुपरवाइजर की नियुक्ति के लिए आर्थिक गणना में लिए गए कर्मचारियों, सांख्यिकी विभाग के कर्मचारियों एवं बिजनस रजिस्टर से संबंधित विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों व अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए तथा प्रगणकों/सुपरवाइजरों को ग्राम/वार्ड/ग्राम पंचायत स्तर पर प्रगणक प्रतिनियुक्त करने को कहा।
जिले के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए 4-6 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त करने को कहा। यह कार्य राज्य सरकार की साठ दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत है अत: इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा समय सीमा के भीतर यह कार्य संपन्न किया जाए। बैठक के दौरान सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. बी.एल. मीना ने बिजनस रजिस्टर सर्वे/क्षेत्रीय कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मीना ने बिजनस रजिस्टर की अनुसूचियों की सूचनाओं के प्रत्येक भाग के बारे में व्यावहारिक विवरण भरने के संबंध में अवगत करवाया। अनुसूची के एनेक्सर की सूचना भरने संबंधी जानकारी दी गई तथा इस अनुसूचियां दो प्रतियों में प्रत्येक प्रतिष्ठान के भरी जाने के निर्देश दिए गए। डॉ मीना ने बताया कि सुपरवाइजरों द्वारा प्रत्येक प्रतिष्ठान की मौके पर जाकर जांच किया जाना अनिवार्य होगा। इस सर्वे में उन्हीं प्रतिष्ठानों का सर्वे कार्य किया जाएगा जो 31 मार्च 2012 को अस्तित्व में थे।