सात दिवसीय विशेष शिविर 25 से
पोकरण. राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर 25 जनवरी से शुरू हो रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य जगदीश टावरी ने बताया कि यह विशेष शिविर 25 से 31 जनवरी 2014 तक लगाया जाएगा। उन्होंने पंजीकृत स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरसिंह बिनानी ने बताया कि शिविर के दौरान श्रमदान, संगोष्ठी, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, विभिन्न प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।