पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तन सिंह जयंती समारोह आज, विभिन्न कार्यक्रम होंगे

तन सिंह जयंती समारोह आज, विभिन्न कार्यक्रम होंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
श्री क्षत्रीय युवक संघ के संस्थापक युगपुरुष तन सिंह का जयंती समारोह शनिवार 12:15 बजे जिला मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में मनाया जाएगा। समारोह संयोजक सवाईसिंह देवडा ने बताया कि समारोह में महंत शिव सुखनाथ आसरी मठ के परम सानिध्या एवं श्री क्षत्रिय युवक संघ के जैसलमेर प्रांत प्रमुख बाबूसिंह बैरसियाला सहित शहर के कई गणमान्य लोग व जन प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। समारोह का आगाज संघ की परंपरा के अनुसार होगा। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह जिला मुख्यालय सहित मोहनगढ़, रामगढ़, म्याजलार, देवीकोट, झिनझिनयाली में भी मनाया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह म्याजलार ने बताया कि गांव के स्वांगिया माता मंदिर में भी तनसिंह जयंती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डा. वीरेंद्रसिंह बैरसियाला व महन्त गोरखनाथ ख्याला मठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। संघ के विद्यार्थी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह छांयण ने बताया कि चांधन में होने वाले कार्यक्रम में आईनाथ मंदिर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक गंगासिंह तेजमालता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।