शिक्षकों का गैर आवासीय प्रशिक्षण 27 से
जैसलमेर. जिले के समस्त उप्रावि में कार्यरत अध्यापकों का कक्षा 1,3 व 5 पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण डाइट में 27 से 31 तक आयोजित किया जाएगा। बीईईओ सुखीराम ने बताया कि एसआईईआरटी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में 31 जनवरी तक हिंदी एवं पर्यावरण पढ़ाने वाले अध्यापकों एवं द्वितीय चरण में 3 से 7 फरवरी तक अंग्रेजी व गणित पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त ऐसे अध्यापक जो उक्त विषय का अध्यापन करवा रहे है अनिवार्य रुप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए है।