डाइट में पत्रवाचन 27 को
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
डाइट के डीआरयू प्रभाग में जिला स्तरीय पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी को किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण प्रदूषण रखा गया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले अध्यापकों को 500, 300, व 200 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। जिला स्तरीय पत्रवाचन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षकों को दस मिनट पर्यावरण प्रदूषण पर बोलने के लिए समय दिया जाएगा।