- Hindi News
- बिना प्रलोभन करें मताधिकार का प्रयोग : मीना
बिना प्रलोभन करें मताधिकार का प्रयोग : मीना
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को अमर शहीद सागरमल गोपा राउमावि में समारोहपूर्वक मनाया गया। कलेक्टर एनएल.मीना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, एडीएम माना राम पटेल, एसडीएम गजेन्द्रसिंह चारण, यूआईटी पूर्व अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, समाजसेवी भगवानदास गोपा, आयुक्त नगरपरिषद ताराचंद गोसाई ,तहसीलदार पीतांबर राठी, बीडीओ गोपीकिसन पालीवाल, सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. बृजलाल मीना, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षाधिकारी मोहनलाल बारुपाल के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि, बीएलओ, नव पंजीकृत मतदाता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रत्येक चुनाव में करें मताधिकार का प्रयोग
कलेक्टर मीना ने कहा कि जाति, भाषा, धर्म, समुदाय अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य व्यक्ति का लोकतांत्रिक प्रणाली में चयन करें। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जिले में 86 प्रतिशत मतदान पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया।
एडीएम माना राम पटेल ने समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस.संपत के संदेश का पठन किया।
विजेताओं का सम्मान
समारोह में कलेक्टर मीना ने निबंध प्रतियोगिता के विजेता कालू दान चारण,मदनलाल व रोनक व्यास को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के विजेता मीना राठौड़, वहीदाबानो, अंकिता भूतड़ा, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता कुमारी पूर्णिमा जैन, कुसुम टाक, लक्ष्मी माली, सुलौनी भाटिया तथा नारा लेखन प्रतियोगिता के विजेता हजारी राम, विमल खत्री, अहसान खान को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी नरपतराम गर्ग बईया, संजय कुमार चूरा व हुकम सिंह जैसलमेर, दलपतसिंह महेशो की ढाणी, कन्हैयालाल माली बीलिया व बालकृष्ण गुसाई मदासर के साथ ही स्वीप अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्याख्याता डाइट हरिवल्लभ बोहरा, राजेन्द्रसिंह भाटी, राजेश भाटिया, वंदना भाटिया, प्रेम कुमार जीनगर व आसु राम को भी प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नए मतदाताओं का बहुमान, लगाया बैज
समारोह में अतिथियों ने 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले नव पंजीकृत मतदाता मोनालिसा चूरा ,प्रियंका चूरा ,राजू बिस्सा ,बरखा जोशी ,गुंजन कल्ला ,दीपक दैया ,वासु दैया, सुरेश कुमार, इरफान खान, कमल किशोर, नरेश हिमांशी व कांची भाटिया का अभिनंदन किया गया एवं उन्हें बैज लगाया गया। ये नव मतदाता अब निर्वाचन प्रणाली में गर्व के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगें। कलेक्टर मीना ने उपस्थित संभागियों एवं युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई समारोह में तहसीलदार पीतांबर राठी समारोह का संचालन व्याख्याता हरिवल्लभ बोहरा ने किया।
लोकतंत्र की सफलता मतदाता पर निर्भर करती है : राठौड़
पोकरण. राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को नगरपालिका के सभागार में विधायक शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरीदेवी माली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली विश्व में सर्वोपरि है। लोकतंत्र की सफलता मतदाता द्वारा किए गए मतदान पर निर्भर करती है। इसलिए हमें स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश, तहसीलदार रोहित चौहान, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनीलकुमार बोड़ा, नायब तहसीलदार आईदान माली, प्रधानाचार्य रेंवताराम बारूपाल, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चैनसुख पुरोहित, एमपॉवर के परियोजना प्रबंधक अरविंदसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगलकिशोर व्यास, भाजपा प्रवक्ता मदनसिंह राठौड़ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।