पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस आज, पूनम स्टेडियम में होगा समारोह

गणतंत्र दिवस आज, पूनम स्टेडियम में होगा समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
स्वर्ण नगरी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कलेक्टर एनएल.मीना 26 जनवरी को शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। मीना इस अवसर पर परेड का निरीक्षण करेंगे एवं परेड की सलामी लेगें। समारोह में पुलिस कमांडर मोहनसिंह के नेतृत्व में मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्य समारोह में जिले के 33 व्यक्तियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। एडीएम माना राम पटेल राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थाएं सांस्कृतिक झांकियां निकालेंगी। दोपहर 2 बजे जिला प्रशासन एवं प्रेस प्रतिनिधियों के मध्य पुलिस लाईन मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। शाम 6:30 बजे पूनम स्टेडियम के मुख्य पवेलियन के सामने विद्यालयी बाल कलाकार राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चौकसी व सतर्कता के विशेष इंतजाम किए है। राष्ट्रीय पर्व पर कोई अप्रिय घटना घटित न हो तथा अराष्ट्रीय व आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर में लगाए गए समस्त पुलिस प्रबंध के प्रभारी एएसपी कृष्णचन्द यादव होगे। गणतंत्र दिवस समारोह स्थल शहीद पूनम सिंह स्टेडियम को मुख्यत: चार सेक्टरों में बांटा गया हैं। जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के लिए लगभग 180 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए थानाधिकारी पुलिस थाना वेदप्रकाश शर्मा आरपीएस एवं प्रभारी यातायात शाखा रविन्द्र बोथरा, को भी निर्देश दिए गए है।
एसपी विकास शर्मा ने अपील की है कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस व्यवस्था को बनाए रखने में हर संभव सहयोग करें। शहर में लावारिस वस्तु जैसे मोबाइल, ब्रिफ केश, घडी, खिलौना एवं सामान न उठाए। लावारिस वाहन, मोटरसाइकिल, साइकिल के बारे में पुलिस को जानकारी दें। संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दें व अफवाह पर ध्यान न दें।