पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ करते दो गिरफ्तार

छेड़छाड़ करते दो गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राह चलती महिलाओं एवं लड़कियों पर फब्तियां कसने वालों की खेर नहीं। पुलिस ने महिला महाविद्यालय के पास लड़कियों से छेड़छाड़ करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में इतला मिली कि डेडासर रोड के पास मिश्रीलाल सांवल कॉलेज के सामने दो लड़के एक बाइक पर सवार होकर कॉलेज में आने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली वेदप्रकाश के निर्देशानुसार हेड कानिस्टेबल प्रेमशंकर मय जाब्ता ने कॉलेज पहुंच लड़कियों पर फ बतियां कस छेड़छाड़ करते हुए पाया जाने पर प्रेमाराम भील उम्र 19 साल निवासी बबर मगरा एवं माणकराम रावणा राजपूत निवासी पिथला को गिरफ्तार कर बाइक नंबर आरजे- 21 एसजे 3437 एमवी एक्ट के तहत जब्त की।