गोभी फसल पर छाया संकट
भास्कर न्यूज. पोकरण ((आंचलिक))
क्षेत्र में इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है। जिसका सीधा असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। गोभी की फसल पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। कभी हवा, कभी धूप तो कभी कोहरे के कारण गोभी की फसल काली पडऩे लगी है। जिसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शहर के आस-पास तथा ट्यूबवैल क्षेत्र में किसानों द्वारा सर्दी के मौसम में गोभी की फसल उगाई जाती है। पिछले चार पांच दिन से मौसम में आ रहे परिवर्तन के कारण गोभी के पत्ते मुडकर पूरी तरह से छिन गई है। किसानों ने बताया कि इस बार सर्दी में यह फसल पहली बार खराब हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों को पूछने पर उनके द्वारा मौसम में परिवर्तन कारण बताया जा रहा है।
॥ट्यूबवैलों पर उगी गोभी फसल खराब होने की सूचना मिली है। मौसम परिवर्तन होने के कारण अत्यधिक गोभी की फसल पर प्रभाव पड़ा है। इसके लिए किसानों को फसल के बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।
झबरसिंह, कृषि पर्यवेक्षक, पोकरण