एसएसबी स्वयंसेवकों की बैठक कल
जैसलमेर. एसएसबी के स्वयंसेवकों की बैठक 27 जनवरी को सुबह 10 बजे पूनम सिंह स्टेडियम में रखी गई है। गुमाना राम बोहा ने बताया कि बैठक में एसएसबी स्वयंसेवक हिस्सा लें। एसएसबी स्वयंसेवक वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सुथार ने बताया कि श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर व जैसलमेर के 900 स्वयंसेवकों की सूची डीजी कार्यालय में जमा हो चुकी है। जिनका सत्यापन जनवरी माह के अंतिम तक हो जाएगा। शेष बचे सभी स्वयंसेवक बैठक में हिस्सा लें तथा अपना बायोडाटा जमा करवाएं।