पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने रुकवाया विड मील का काम

ग्रामीणों ने रुकवाया विड मील का काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
काहला गांव में चल रहे पवन ऊर्जा संयंत्र का काम शनिवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। मांगों को लेकर कार्य रुकवाने के बाद मामूली विवाद हुआ तथा मौके पर पहुंची पुलिस की देखरेख व जाब्ता के साथ बाकी का काम पूरा करवाया गया।
काहला गांव के पास स्थित वीर एनर्जी कंपनी की एक साइट पर कुछ लोगों द्वारा बेजा मांगों को लेकर कंपनी का काम रोक दिया गया जिस पर कंपनी ने पुलिस की मदद लेते हुए काम को वापिस शुरू करवाया। पीथोड़ाई गांव के कुछ युवकों मांग को कर काम रोक दिया गया। इन लोगों का कहना था कि कंपनी द्वारा गांव में खड़ी की जा रही पवन चक्की के एवज में कंपनी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए है। जिस पर कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि इन लोगों द्वारा अनैतिक तरीके से कंपनी से मांग की जा रही थी और पिछले दो दिनों से ये लोग साइड पर काम नहीं कर ने दे रहे थे साथ ही इस साईड तक जाने का रास्ता भी इन लोगों ने पत्थर लगाकर रोक दिया था। एसपी विकास शर्मा के निर्देशन पर सदर थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा मय जाप्ते मौके पर पहुंचे व विवाद को निपटाने का प्रयास किया। कंपनी के कार्य में बाधा पहुंचा रहे लोगों को हिदायत देकर मौके से रवाना किया। मौके पर विवाद बढऩे की आशंका को देखते पुलिस की मौजूदगी में काम करवाया गया।



॥काहला गांव के पास कंपनी के पास काम करने का आर्डर है। कार्य में बाधा पहुंचने पर पुलिस जाब्ता भिजवाया गया था तथा कंपनी का कार्य करवाया गया।

विकास शर्मा, एसपी जैसलमेर