पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 29 से

पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 29 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
कांग्रेस के पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों का दो दिवसीय सम्मेलन 29 जनवरी से जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रवक्ता शंकरलाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार 29 जनवरी को सम्मेलन एवं 30 जनवरी को कांग्रेस के स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन सुबह 10 बजे करणी पैलेस शिव मार्ग, बनीपार्क जयपुर में रखा गया हैं। 29 जनवरी को कांग्रेस के पंचायतीराज से जुड़े जनप्रतिनिधि जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य प्रधान, पंचायत समिति सदस्य को उक्त सम्मेलन में भाग लेंगे एवं 30 जनवरी को कांग्रेस के स्थानीय निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधि नगर परिषद के सभापति, नगर परिषद के पार्षद एवं कांग्रेस के पोकरण नगरपालिका के पार्षद उक्त सम्मेलन में
भाग लेंगे।