पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रालयिक कर्मियों की बैठक कल

मंत्रालयिक कर्मियों की बैठक कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिला मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जैसलमेर के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक 27 जनवरी को स्थानीय महावीर उद्यान ((जवाहिर चिकित्सालय)) में रखी गई है। जिला संयोजक सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि 9 फ रवरी को जोधपुर में आयोजित होने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों के महासम्मेलन को सफ ल बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। महासम्मेलन की तैयारियों के लिए 27 जनवरी को जयपुर व जोधपुर के पदाधिकारी जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं । इस बैठक में महासम्मेलन में 1998 के लिखित समझौते के अनुरूप कनिष्ठ लिपिक के वेतनमान के संशोधन व गत दिनों मंत्रालयिक कर्मचारियों की हुई 35 दिवसीय हड़ताल के दौरान राज्य सरकार से हुए लिखित समझौते पर भी विचार कर महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
किया जाएगा।