पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप की बैठक आयोजित

विहिप की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा के जैसलमेर जिले के रामदेवरा धर्म स्थली पर आने पर आयोजित होने वाली धर्मसभा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करने व सभा में अधिक से अधिक संख्या में हिंदू समाज के लोगों को आमंत्रित करने पर विचार किया गया। बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष अनोपसिंह पिथला, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ताराचंद जोशी, जिला मंत्री टीकूराम, जिला सहमंत्री चन्द्र प्रकाश ओझा, बजरंग दल संयोजक पवन कुमार, धर्माचार्य संकर्प प्रमुख रघुनाथसिंह, गौरक्षा प्रमुख जेठाराम प्रजापत, लालसिंह सोढा, चिराग भाटिया सहित अन्य उपस्थित थे।