पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांद्रा से जुड़ा जैसलमेर

बांद्रा से जुड़ा जैसलमेर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
रेल बजट में घोषित बांद्रा से जैसलमेर साप्ताहिक ट्रेन को शनिवार को सांसद हरीश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनसमूह एवं रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान चौधरी ने कहा कि जैसलमेर-बांद्रा ट्रेन से आमजन को सुविधा होगी साथ ही पर्यटन व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने जैसलमेर से और भी नई ट्रेनें शुरु करवाने का प्रयास करने की बात कही। इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख अब्दूला फकीर, प्रधान मूलाराम चौधरी, पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला, रुपाराम धणदै, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह, एडीआरएम अभय कुमार गुप्ता, मंडल परिचालन प्रबंधक मुकेश सैनी, वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल, स्टेशन अधीक्षक अगनेश्वर मुंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।
मायानगरी से जुड़ाव
पिछले कई सालों से जैसलमेरवासियों द्वारा मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी। जैसलमेर से बांद्रा ट्रेन शुरु होने से जैसलमेर के इतिहास में नया अध्याय शुरु हुआ है। अब जैसलमेर देश के चार महानगरों में से तीन से सीधी रेल सेवा से जुड़ चुका है। जैसलमेर से दिल्ली प्रतिदिन, जैसलमेर से हावडा साप्ताहिक वहीं बांद्रा के लिए शनिवार से सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा प्रारंभ हो गई है। जिससे पर्यटन व्यवसायियों सहित शहर वासियों में खुशी की लहर है। जैसलमेर से कई लोग मुंबई व पूना जैसे शहरों में रोजगार के लिए भी गए हुए है। जिससे इन्हें भी लाभ होगा वहीं जैसलमेर से अहमदाबाद जाने वालों को भी राहत मिलेगी।
बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई ट्रेन शनिवार को तय समय पर जैसलमेर पहुंची। जैसलमेर पहुंचने पर पर्यटन व्यवसायियों द्वारा यात्रियों एवं ट्रेन के स्टाफ का परंपरागत रुप से स्वागत किया गया। पर्यटन व्यवसायी महासंघ के पी.पी.मिश्रा, बी.एम.सिंह, बीरबल सिंह राठौड़, रामसिंह राठौड़ एवं जयसिंह राठौड़ ने टीका, आरती, माल्यार्पण, साफ ा पहनाकर मुंह मीठा करवाया। साप्ताहिक एक्सप्रेस के मुख्य पायलट जगदीश परमार, सह पायलट मनमोहन शर्मा, टी.टी.आई. अशोक शर्मा, गणपत सिंह चौधरी, प्रवीण कुमार परिहार, सुरेश चंद्र यादव एवं गार्ड गोमराम चौधरी का भी स्वागत किया गया।



जैसलमेर. बांद्रा ट्रेन को सांसद हरीश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर मौजूद अन्य अतिथि।