जैसलमेर. ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जी.आर. सीरवी ने बताया कि मंगलवार को 33/11 केवी जीएसएस डाबला, देवीकोट, चांधन व नाचना में इनसे जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।