- Hindi News
- रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस स्वर्णिमा का समापन
रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस स्वर्णिमा का समापन
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3052 की प्रथम डिस्ट्रिक्ट कांफ्रें स ‘स्वर्णिमा’ के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार को प्रात कालीन सत्र में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में भाग लेने वाली विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपनी इकाई का ध्वज लेकर सामूहिक मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्रध्वज को नमन किया। सुबह के सत्र में ही आध्यात्मिक प्रवचन के अंतर्गत जयपुर से आए गुरू वृंदावनचरणदास ने मानव जीवन की सफलता एवं सुख प्राप्ति पर विस्तृत प्रवचन दिए। उन्होंने भागवत गीता को सुख का एक मात्र साधन बताया। इसका कारण आध्यात्मिक ज्ञान का अभाव है। उन्होंने संतोषी रहकर सफल मानव जीवन जीने का उपदेश दिया। प्रात कालीन सत्र में पी.डी.जी. कमल सांघवी ने ‘रोटरी इट्स द बेस्ट’ के अंतर्गत अपने आचरण को उच्च बनाए रखने का आहवान किया।
इससे पूर्व दूसरे दिन के सांयकालीन सत्र में रोटरी के महिला वर्ग के ‘इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 305’ के सत्र का आयोजन किया गया। पूर्व जिला प्रमुख रेणुका भाटी के मुख्य आतिथ्य एवं कुमोदी लोढ़ा के विशिष्&52द्भ;ट आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में इन्टरव्हील की चेयरमेन कानन गोलेच्छा ने इन्टरव्हील की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सांयकालीन सत्र में ही प्रसिद्ध प्रेरक प्रवक्ता डॉ. पवन अग्रवाल ‘डिब्बावाला’ ने बम्बई के 5000 कामगारों का जो प्रतिदिन 2 लाख भोजन डिब्बे वितरित करते हंै, का जीवन्त चित्रण किया। दूसरे दिन के सांयकालीन सत्र का सबसे आकर्षक कार्यक्रम मुम्बई के ‘एबीलिटी अनलिमिटेड फाउण्डेशन’ द्वारा प्रस्तुत विशेष योग्यजन बच्चों का व्हीलचेयर्स पर प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम रहा, जिसके अंतर्गत विशेष योग्यजन बच्चों ने अपनी-अपनी व्हीलचेयर्स पर सूफी गजल पर नृत्य, कत्थक, महाभारत एवं भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप, जय हो तथा वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत कर डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में आए प्रतिभागियों को आश्चर्यचकित कर दिया।
डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वर्ष 2016-17 के लिए रोटेरियन रमेश चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया। रविवार दोपहर 3 दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का समारोहपूर्ण समापन पी.डी.जी. मनोज देसाई के सानिध्य में किया गया। समापन समारोह में आयोजन की सफलता के लिए रोटेरियन विनोद हरितवाल, रोटेरियन पी.एस.राजावत, रोटेरियन मोहन पाराशर, रोटेरियन सी.पी. पुरोहित सहित जैसलमेर एवं जालोर रोटरी क्लब के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।