- Hindi News
- आरएसएमएम कर्मचारियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
आरएसएमएम कर्मचारियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
जैसलमेर. राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स कर्मचारियों की ओर से रविवार को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों के अधिकार एवं हितों पर भी चर्चा की गई। आरएसएम के राहुल दवे ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें मंत्रालय एवं खनन से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में कंपनी की नीतियों तथा कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीति निर्धारण पर भी विचार विमर्श किया गया।