बल्लाणी को डाक्टरेट की उपाधि
जैसलमेर. जिले के होनहार अमित बल्लाणी को डॉक्ट्रेट की उपाधि से नवाजा गया। बल्लाणी ने आनंद कृषि विश्वविद्यालय से फिलोसॉफी इन प्लांट बायोटेकनोलॉजी में डाक्टरेट की। उन्होंने प्रो. जी.सी. जाडेजा के मार्गदशन में आणविक विश्लेषण पर शोध कार्य किया। उन्हें यह उपाधि भव्य समारोह में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व एएयू की चांसलर डॉ. कमला की उपस्थिति में दी गई। जैसलमेर के रहने वाले बल्लाणी वर्तमान में एनवी पटेल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. बल्लाणी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों व शिक्षकों को दिया है।