- Hindi News
- खत्री की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन
खत्री की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन
जैसलमेर. स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के प्रथम व्यवस्थापक स्व. अमरलाल खत्री की स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। आदर्श शिक्षण संस्थान के सचिव भगवतदान रतनू ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति मनाए जा रहे इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती के राष्ट्रीय सहमंत्री डॉ. पवन कुमार शर्मा रहेंगे जो कि वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय भोपाल में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष हैं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक किशन सिंह भाटी करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा दर्शन विषय पर व्याख्यान होगा।