11 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
जैसलमेर. एक सड़क दुर्घटना के मामले में 11 साल से फरार चल रहे अपराधी को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि सुमार खां पुत्र हबीब खां निवासी कुंजाड़ली 2004 से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए एएसआई नवलसिंह व श्रवणसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी जिसमें हाथीसिंह, गुमानसिंह, विजयसिंह भी शामिल थी। इस टीम ने सोमवार को ढिब्बा पाड़ा से सुमार खां को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
- - -