भारत स्वाभिमान की बैठक आयोजित
पोकरण. भारत स्वाभिमान कार्यकारिणी की बैठक भारत स्वाभिमान जिला कार्यालय स्वराज भवन पोकरण में सोमवार को पश्चिम प्रांत प्रभारी करणाराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी पूनमसिंह नरावत ने जिले में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रांत प्रभारी को दी। नरावत ने बताया कि भारत स्वाभिमान के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में बनाए गए हैं। ऐसे में कार्यकर्ता समय समय पर बैठक आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हैं। बैठक में स्वदेशी प्रचारक राजेन्द्रसिंह, बालकृष्ण खत्री, चन्द्रवीरसिंह, मूलसिंह, मोहनसिंह, सवाईसिंह लोहारकी, तरूण व्यास, सौभाग्यसिंह कर्णोत, नरेन्द्रसिंह सोढ़ा, भंवर नागोरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।