- Hindi News
- संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिले भर में रविवार को उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन हुए।
स्थानीय आदर्श विद्यामंदिर गांधी कॉलोनी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ((होटल व्यवसायी)) थे। अध्यक्षता बृजमोहन रामदेव ((व्यवस्थापक आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर)) ने की। इस अवसर पर सचिव भगवत दान रतनू भी मंच पर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार पुरोहित ने अतिथि परिचय करवाया तथा उनका स्वागत किया।
राउमावि भागू का गांव में समारोह के मुख्य अतिथि पोकरण क्षेत्र के पूर्व विधायक शाले मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रध्वज के सम्मान में परेड ,सामूहिक व्यायाम व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। यहां आयोजित समारोह में एयर कमोडोर चंद्रमौलि व बावा अध्यक्षा श्रीमती शालिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, विधायक छोटूसिंह भाटी, प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान, भगवानदास गोपा, दलपत मेघवाल, मुकेश गज्जा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विभिन्न स्कूलों में हुए आयोजन
एचएफएम डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि अमरदीन फकीर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमल अरोड़ा ने किया। मदरसा कादरिया फैजे सिकंदरिया उमावि में मुख्य अतिथि उस्मान खां कलर ने ध्वजारोहण किया। आदर्श विद्या मंदिर भाटिया बगेची में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न आयोजन हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दामोदरसिंह चौहान तथा अध्यक्षता भंवरलाल बल्लाणी ने की। मालण बाल मंदिर में पार्षद उगमसिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया।
पोकरण में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
पोकरण में उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष छोटेश्वरी आईदान माली ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैतानसिंह राठौड़ उपस्थित थे। वहीं पुलिस उपअधीक्षक विपिन शर्मा, तहसीलदार रोहित कुमार चौहान, पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी छोगाराम बिश्नोई, नायब तहसीलदार भणियाणा आईदान पंवार, नगरपालिका ईओ सुनील कुमार बोड़ा, पोकरण थाना अधिकारी प्रेमदान, एनसीसी प्रभारी भैरूसिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात शहर की समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहर की सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों एवं प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस शिविर में दो बार रक्तदान देने वाली समाजसेविका श्रीमती शारदा तथा शोभा कंवर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं के विद्यार्थी जोगेन्द्रसिंह, अक्षय कुमार, किशोर कुमार, अजमल कुमार, देवीलाल, सुरेन्द्रसिंह, महादेव को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सवाईसिंह उज्ज्वल, ओमप्रकाश विश्नोई, भवानीसिंह उज्ज्वल, नारायण वर्मा, अरुण कुमार, जुगलकिशोर पुरोहित, जितेन्द्र सोलंकी, धन्नाराम विश्नोई, गोकुलसिंह, दीपसिंह, सवाईराम, मगाराम, रामसिंह विश्नोई, घेवरराम, सांगसिंह, सुरेश कुमार तथा श्रीमती मस्तुरों खातून को उपखंड अधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
रामदेवरा कस्बे के राउमावि स्थित स्टेडियम में निजी व सरकारी विद्यालयों द्वारा सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच भोमाराम वानर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक उगमसिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपनिरीक्षक मगाराम, पंचायत समिति सदस्य जुगताराम, किशोरसिंह, नारायणसिंह, आसुसिंह, लीलाधर पुरोहित भी उपस्थित थे। सभी विद्यालयों द्वारा आकर्षक व रंगारंग प्रस्तुति दी गई। बालकों ने शारीरिक व्यायाम, खेल पिरामिड, एकल नृत्य, नाटक व मधुर संगीत ने समां बांधा।
भीखोड़ाई क्षेत्र के भणियाण तहसील सहित भीखोड़ाई, बलाड, दांतल, रातडिय़ा में 65 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार पुखराज भार्गव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में रणवीरसिंह गोदारा, अध्यक्षता सरपंच श्रीमती चैनी देवी ने की। इस अवसर पर 23 व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ भीखोड़ाई में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच जानूखां तथा बलाड़ रामावि एवं बालिका विद्यालय में समंदकंवर ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित मुख्य समारोह में श्रीमती किशनीदेवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर की बालिकाओं द्वारा राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस शानदार सांस्कृतिक समूह नृत्य के लिए नगरपरिषद के सभापति अशोक तंवर एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पूरणसिंह भाटी ने अपनी ओर से 11 - 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।