जलदाय मजदूर संघ के चुनाव संपन्न
पोकरण. शहर के पब्लिक पार्क में सोमवार को भारतीय जलदाय मजदूर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माणकलाल रंगा ने की। बैठक में मजदूर संघ के कार्यकर्ता ने भाग लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सदस्यों का चुनाव निर्विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें स्वरूपचंद शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार गोपीकिशन पुरोहित को संयोजक, माणकलाल रंगा को महामंत्री, कैलाश व जयसिंह उज्जल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि एकता से हमेशा जीत हासिल होती है।