पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे की मांग, ग्रामीण धरने पर

मुआवजे की मांग, ग्रामीण धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. ग्राम पंचायत मोडरडी के राजस्व गांव महेशों की ढाणी के ग्रामीणों ने सोमवार को उपंखड कार्यालय के सामने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सामाजिक कार्यकर्ता जालमसिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर पिछले लम्बे समय से जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा ग्वार की फसल बोई थी लेकिन ओलावृष्टि होने के कारण ग्वार की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। जिसको लेकर पूर्व में तहसीलदार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी। लेकिन तहसीलदार द्वारा टीम बनाकर सर्वे किया गया। जिसमें 75 व 80 प्रतिशत खराबा बताया गया। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। जिसके चलते सोमवार को उपखंड कार्यालय के आगे धरने पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं। धरने पर बैठे जालमसिंह, मीरेखां, नकतसिंह, नगसिंह, भंवरसिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।