पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकार एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

पत्रकार एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के खेल मैदान पर खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन एकादश को रोमांचक मैच में पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। जिला प्रशासन एकादश द्वारा पंद्रह ऑवर में छह विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए गए। जवाबी पारी में पत्रकार एकादश ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने शानदार 51 रन बनाए व गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाए और कैच लपका। इस हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ दी मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। पत्रकार एकादश की ओर से मनीष व्यास ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
इससे पहले जिला प्रशासन के कप्तान कलेक्टर एनएल मीना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिला प्रशासन की टीम ने 15 ऑवर की बल्लेबाजी में छह विकेट के नुकसान 102 रन बनाए। इसमें एसपी विकास शर्मा ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से शानदार 51 रन बनाए। चन्द्रेश कुमार ने तेरह, एनएल मीना व अनिल माथुर ने सात-सात व विपिन शर्मा ने 5 रन का योगदान दिया। पत्रकार एकादश की ओर से पुष्पेन्द्र बोहरा व चन्द्रशेखर पुरोहित ने दो-दो व कप्तान विमल शर्मा, सुधीर थानवी और मनीष व्यास ने एक-एक विकेट लिया।जवाबी पारी में पत्रकार एकादश ने मनीष व्यास ((23)) और सूर्यवीरसिंह ((14)) की मजबूत साझेदारी के बल पर एक बॉल शेष रहते रोमांचक जीत हासिल की। जिला प्रशासन एकादश की ओर से विपिन शर्मा, विकास शर्मा और दिलीप ने एक-एक विकेट हासिल किया।
दो गेंदबाजों ने बदली मैच की स्थिति : मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान सुस्त गति से बन रहे रनों के बीच जब पत्रकार ओम भाटिया ने गेंदबाजी की तब जिला प्रशासन के उपकप्तान एसपी विकास शर्मा ने एक ही ऑवर में तीन छक्कों की मदद से बीस रन बनाकर रन गति को तेज किया ही साथ ही साथ मैच में भी जान फूंक दी। इसी प्रकार पत्रकार एकादश की बल्लेबाजी पारी में जिला प्रषासन एकादश के गेंदबाज अरूण महेचा ने एक ऑवर में उन्नीस और दूसरे ऑवर में बारह रन देकर पत्रकार एकादश की सुस्त पारी को जीत में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।