पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुगम समाधान के संबंध में जैसलमेर एवं सम समिति में सुनवाई आज

सुगम समाधान के संबंध में जैसलमेर एवं सम समिति में सुनवाई आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क समाधान कार्यक्रम शुरू किया गया है। कलेक्टर एन.एल मीना ने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह के गुरुवार को समाधान जनसुनवाई शिविर आयोजित होगा। जिसमें संबंधित उपखण्ड अधिकारी नोडल एवं विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर मीना ने बताया कि वर्तमान में सुगम समाधान पोर्टल में लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए पंचायत समिति जैसलमेर में उपखण्ड जैसलमेर क्षेत्र के तथा पंचायत समिति सम में उपखण्ड फतेहगढ क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई 28 जनवरी, मंगलवार को संबंधित पंचायत समिति परिसर में रखी है।