नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कल
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं की बुधवार को दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गोपा की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष स्वरूप ंिसह हमीरा के मुख्य आतिथ्य व लोकसभा चुनाव के मण्डल प्रभारी मुकेश गज्जा के विशिष्ठ आतिथ्य में रखी गई है। नगर मीडिया प्रभारी महेन्द्र तुंवर ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर की जाने वाली बैठक में लोक सभा चुनावों के क्षेत्र प्रभारी प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं बूथ स्तर तक चुनावी प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी।