पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक सभा भवन का लोकार्पण

सामुदायिक सभा भवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. शहर के वार्ड नं. 11 में नगरपरिषद द्वारा निर्मित करवाए गए सामुदायिक सभा भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ताराचंद गौसाई, रूपाराम धणदै, प्रधान मूलाराम चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि सामुदायिक सभा भवन शहर की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सभापति तंवर ने कहा कि परिषद के माध्यम से प्रत्येक मोहल्ले में रिक्त स्थान का उपयोग हो तथा मोहल्ले वासियों को इस वर्तमान युग में बड़े भवनों का उपयोग छोटे कार्यक्रमों के लिए न करना पड़े तब इन सामुदायिक भवन की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। आयुक्त गौसाई ने कहा कि लगभग सभी वार्डो में सभा भवनों के निर्माण करवाए गए हैं।