पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सम गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से परेशान होकर ग्रामीण अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति होने के बावजूद शिक्षक स्कूल में नहीं आते हैं। ग्रामीणों ने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रभुलाल पंवार ने बताया कि सोमवार को उन्हें स्कूल बंद होने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने कलेक्टर से चर्चा कर दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सम विद्यालय में करवा दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात एक शिक्षक छुट्टी पर है वहीं जिले में पहले से ही कई पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बावजूद वैकल्पिक तौर पर दो शिक्षकों को रामावि सम में लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।