पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय श्रेणी अभ्यर्थी जयपुर में करेंगे प्रदर्शन

तृतीय श्रेणी अभ्यर्थी जयपुर में करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. क्षेत्र के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती में हो रही देरी को लेकर जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में 29 जनवरी को सभी अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसटीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेन यादव व महासचिव लक्ष्मण ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को साढ़े तीन महिने बीत चुके हैं है। लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में बेरोजगार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। परिणाम नहीं निकलने के कारण आक्रोशित अभ्यर्थियों द्वारा 29 जनवरी को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर आंदोलन में शामिल हों।