पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊजलंा, दांतल, भवानी क्लब भणियाणा ने जीता खिताब

ऊजलंा, दांतल, भवानी क्लब भणियाणा ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण ((आंचलिक)). उपखंड क्षेत्र भणियाणा में सोमवार स्व. मनोहरसिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा महामंत्री रणवीरसिंह गोदारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी झबरसिंह राठौड़ ने की तथा खींवसिंह गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा ऐसे प्रतियोगिता में भाग लेकर गांव व अपना रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता प्रभारी नारायणदान ने बताया कि सोमवार को आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन झालसा ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पहला मैच ऊजलां व रातडिय़ा के बीच खेला गया जिसमें राडिय़ा ने 104 रन बनाए तथा उसके जवाब में ऊजलां ने 9 ओवर में चार विकेट खोकर रातडिय़ा को पराजित किया। ऊजलां के सुरेन्द्र उज्जल को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। इसी प्रकार दूसरा मैच दांतल व तेमडेराय ऊजलां के बीच खेला गया। जिसमें दांतल ने जीत हासिल की व नेपालसिंह को मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। इसी प्रकार तीसरा मैच चैनपुरा व भवानी क्लब भणियाणा के बीच खेला गया। जिसमें भवानी क्लब ने जीत हासिल कर शंभूसिंह गोदारा को मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया।