पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पैसे लेकर कचरा संग्रहण किया जाएगा

व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पैसे लेकर कचरा संग्रहण किया जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किए गए प्रयासों से कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में अब व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पैसे लेकर कचरा संग्रहण करने की योजना शुरू की गई है। नगरपरिषद की यह अनूठी पहल कितने हद तक सफल हो पाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। नगरपरिषद ने यह योजना शुरू कर दी है और चार वाहनों को कचरा संग्रहण में लगा दिया है।
यह रहेगा सिस्टम
सभापति अशोक तंवर ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से कचरा संग्रहण के लिए निजी जनसहभागिता के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक दुकानदार से 100 रुपए प्रतिमाह, रेस्टोरेंट से 500 रुपए प्रतिमाह, दस से बीस कमरों की तक की होटल से 1 हजार रुपए प्रतिमाह, 20 से 40 कमरों तक की होटल से 2 हजार रुपए प्रतिमाह, अन्य बड़ी होटलों से 3 हजार रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि ली जाएगी।



कचरा संग्रहण का रूट चार्ट

अनूठी पहल

नगरपरिषद ने शुरू की योजना, दो टैक्सियां व दो ट्रैक्टर लगाए