पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरुचि व प्रतिभा से चुनें केरियर

स्वरुचि व प्रतिभा से चुनें केरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी व्याख्याता डॉ. उषा पुरोहित द्वारा छात्राओं को व्याख्यान के माध्यम से दी गई। डॉ. उषा ने होटल मैनेजमेंट, इतिहास, कला जगत, हॉस्पिटेलिटी, इवेंट मैनेजमेंट, केटरिंग, ब्यूटीशियन, एनटीटी, एयर होस्टेस आदि से संबंधित प्रशिक्षण एवं रोजगार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हुनर ही सीखें व हुनर ही अपनाएं। छात्राओं को इस अवस पर आर्थिक स्वावलंबन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। आज के युवाओं को चाहिए कि सैद्धांतिक पाठ्यक्रमों की अपेक्षा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर अधिक ध्यान दें तथा केरियर स्वरुचि व प्रतिभा से चुनें। युवा विकास केन्द्र के समन्वयक डॉ. वीएन. पांडेय ने बताया कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए व्याख्यान कॉलेज में आयोजित किए जाते हैं। प्राचार्य प्रो. पीके. जोशी ने छात्राओं को संबोधित किया एवं डॉ. रमा अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिताएं संपन्न : मिश्रीलाल सांवल महिला महाविद्यालय में नारा लेखन, टेबल टेनिस, कैरम प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। केरम में लाछा विजेता व वैशाली उपविजेता रही। टेबल टेनिस में सूरज रतनू प्रथम, वैशाली द्वितीय, श्रवण रतनू तृतीय रही। ये प्रतियोगिताएं सत्येन्द्र मीणा तथा डॉ. अनिल परिहार के निर्देशन में आयोजित की गई। सांस्कृतिक सप्ताह की संयोजिका डॉ. रमा अरोड़ा ने बताया कि विजेता छात्राओं को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।