अतिक्रमण हटाने की मांग
पोकरण. शहर के शिवपुरा कच्ची के निवासी इनायतअली ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत कर शिवपुरा कच्ची बस्ती में आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिवपुरा में भू-माफियों द्वारा कच्ची बस्ती के बीच गली में अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की । भू-माफियों द्वारा लाखों रुपए की जमीन पर अतिक्रमण कर बेचा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में वहीदुल्ला, लेखराज, पप्पू लाल, रफीक खां, हीरा लाल, रजाक खां सहित कई लोग उपस्थित थे।
- - -