शिक्षा सहयोगियों की बैठक 1 को
जैसलमेर. जिले के समस्त पंजीकृत मदरसों के सदर/सचिव व शिक्षा सहयोगियों की बैठक 1 फरवरी को 12 बजे राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान जयपुर के तत्वावधान में पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में आयोजित की जाएगी। अल्पसंख्यक अधिकारी राणाराम गेंवा ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का लक्ष्य पढऩे के इच्छुक लोगों के बेहतर भविष्य बनाने और महिलाओं, ग्रामीण युवाओं अन्य सुविधा वंचित वर्गों को शिक्षित करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सकंल्प शैक्षिक रूप से पिछड़े हुए अल्पसंख्यक की उन्नति करना है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक संस्थानों जैसे मदरसों और मकतबों में विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की पाठय चर्चा आरंभ करने के लिए प्रोत्साहित करना है। डॉ सितांशु शेखर जेना, अध्यक्ष राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने समस्त पंजीकृत मदरसा सदर/सचिव व शिक्षा सहयोगी को आमंत्रित किया है।
- - -