पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाले बाप बेटा गिरफ्तार

बैल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाले बाप बेटा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
पुलिस थाना मोहनगढ़ क्षेत्र के खींवसर गांव में बाप बेटे ने मिलकर एक बैल को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। जिस पर पुलिस थाना में बाबूराम पुत्र सुखाराम एवं अम्बा लाल उर्फ आम्बा राम पुत्र बाबूराम के विरुद्ध गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर दोनों मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त किए गए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। मोहनगढ़ थाने में सोमवार को सूचना मिली की खींवसर ग्राम में ट्रैक्टर से कुचलकर एक बैल को मार दिया है जिस पर थानाधिकारी मोहनसिंह मय जाब्ते के खींवसर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा व नाचना डिप्टी बुधपुरी स्वामी भी मौके पर पहुंचे तथा बाबूराम को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। उसका पुत्र ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया जिसे देर रात को गिरफ्तार किया गया।
दो किलोमीटर बैल को दौड़ाकर उसे कुचला
बाप बेटे ने 8 वर्षीय बैल को गांव से अपना ट्रैक्टर पीछे दौड़ाकर दो किमी तक दौड़ाया, जब बैल दौड़ाने से पूरी तरह थक गया तो निर्दयतापूर्वक ट्रैक्टर से उसको टक्कर मारी तथा जब बैल नीचे गिर गया तो उसकी गर्दन के ऊपर से ट्रैक्टर को निकाल दिया, जिससे बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ही मोहनगढ़ के पशु चिकित्सक चांगदेव कामटे से पोस्टमार्टम करवाया गया।