पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार चोरी पर अंकुश के लिए बैठक

तार चोरी पर अंकुश के लिए बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिले में स्थापित विंड मील कंपनियों में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को आकल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी विकास शर्मा, डिप्टी सोहन राम व सदर थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा के साथ ही होमगार्ड कर्मी व सुजलोन कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में तार चोरी पर अंकुश लगाने पर विचार विमर्श किया गया तथा कड़े कदम उठाने की बात रखी गई। एसपी शर्मा ने सभी को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए तथा होमगार्ड व कंपनी सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चोरी की घटना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें।