- Hindi News
- विजय स्तंभ से होकर हनुमान चौराहा पहुंचें
विजय स्तंभ से होकर हनुमान चौराहा पहुंचें
जैसलमेर. शहर में ऑफिसर्स चौराहा से हनुमान चौराहा जाने वाले मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए ऑफिसर्स चौराहा से हनुमान चौराहा जाने वाले मार्ग का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है। यहां के यातायात को ऑफिसर्स चौराहा से मूमल टूरिस्ट बंगले से होते हुए विजय स्तंभ चौराहा से हनुमान चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।