- Hindi News
- आशापूर्णा मंदिर में पाटोत्सव की तैयारियां शुरू
आशापूर्णा मंदिर में पाटोत्सव की तैयारियां शुरू
पोकरण. शक्तिपीठ आशापूर्णा मंदिर में 2 फरवरी को आशापूर्णा देवी के आगमन का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पाटोत्सव कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंगलवार को माता के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मां आशापूर्णा देवी की पूजा अर्चना की गई। पंडित राधाकिशन व्यास ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में जुगलकिशोर बिस्सा सपत्नी उपस्थित थे। बिस्सा ने बताया कि पाटोत्सव का पर्व प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दुर्गा पाठ, दशान्तर सहित वेदपाठियों द्वारा किया जाएगा। शतचंडी यज्ञ में वेदपाठियों द्वारा 101 दुर्गा पाठ किए जाएंगे। 2 फरवरी को सुबह अभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर आशापूर्णा देवी के स्वर्ण मुकुट व स्वर्ण वर्ग की विशेष अर्चना के साथ शतचण्डी यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। वहीं शाम को महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
- - -