सद्भावना क्रिकेट कप आज से
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
सद्भावना क्रिकेट कप का आगाज बुधवार को दोपहर समारोहपूर्वक किया जाएगा। आयोजन सचिव मदनसिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीन महिला टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में नेपाल व भूटान सहित भारत के चार क्लबों की टीमें शामिल है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रतियोगिता का भव्य आगाज होगा। इस अवसर पर आरसीए उपाध्यक्ष विमल शर्मा, नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर, यूपी क्लब के सचिव साबिर खान, पीपी गुप्ता, समाजसेवी कंवराजसिंह चौहान व निर्मल रेयाणी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान व भारत के एक क्लब की महिला टीम भी है जिनके मैच भी खेले जाएंगे। मंगलवार को नेपाल व भूटान की टीमें जैसलमेर पहुंच गई और जिला क्रिकेट संघ के ग्रीन ग्रास मैदान में अभ्यास किया।