विजेताओं को किया पुरस्कार बांटे
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जीवनधारा एवं किशोर गृह के बालकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार बाल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बालकों को दिए गए। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक जयप्रकाश थे। बाल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बालकों को बाल कल्याण समिति, जैसलमेर के सदस्य अमीन खा, तुलसी देवी, सहायक निदेशक-जयप्रकाश चारण, विभाग के वरिष्ठ लिपिक जयदेव चारण आदि की उपस्थिति में दिए गए। बाल कल्याण समिति, जैसलमेर के सदस्य अमीन खां ने कहा कि वे बालक जो पुरस्कृत नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, वे और अधिक मेहनत करें तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम आने का प्रयास करें। उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने वाले बालकों से आग्रह किया कि भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं में वे भी अवश्य भाग लें। सामाजिक कार्यकर्ता सरोज थानवी, जीवनधारा के कार्यकर्ता आदि सभी उपस्थित रहे।