पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानासर, सोढ़ासर, राजमथाई ने जीता खिताब

कानासर, सोढ़ासर, राजमथाई ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण ((आंचलिक)). क्षेत्र भणियाणा में मनोहरसिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। क्षेत्र में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं खेलप्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता प्रभारी नारायणदान ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच कानासर व चैनपुरा के बीच खेला गया। जिसमें चैनपुरा पहले खेलते हुए 12 ओवर में 36 रन बनाए। उसके जवाब में कानासर ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की। कानासर के जालमसिंह को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इसी प्रकार दूसरा मैच सोढासर व भणियाणा के बीच खेला गया जिसमें भणियाणा पहले खेलते हुए 111 रन बनाए उसके जवाब में सोढासर ने 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। सोढासर के शंभूसिंह मैन ऑफ दी मैच रहे। इसी के साथ तीसरा मैच रूपसर व राजमथाई के बीच खेला गया जिसमें राजमथाई पहले खेलते हुए 80 रन बनाए उसके जवाब में रूपसर 60 रन पर ही सिमट गई।