रतनू का किया स्वागत
पोकरण. राजस्थान सन टेक्निक एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड व धूड़सर सोलर प्लांट के सीएसआर अधिकारी अनिल रतनू को जिला स्तर पर सम्मानित करने पर मंगलवार को शहर में उनका स्वागत किया गया। सोलर प्लांट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हेमराज शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में आमजन के लिए कई सराहनीय कार्य किए गए हैं। साथ ही सीएसआर कार्यों को आमजन, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन ने समय समय पर सराहा है। कंपनी ने चिकित्सा, स्कूल शिक्षा, रोड निर्माण, पेयजल व्यवस्था, वृक्षारोपण, रोजगार सृजन कैंप, ट्रेनिंग, कृषि के लिए खडीन निर्माण व अन्य क्षेत्रों में सतत कार्य करवाकर आमजन को लाभ पहुंचाया है। सीएसआर क्षेत्र में किए जाने वाले इन कार्यों को सराहते हुए जिला स्तर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सीएसआर अधिकारी अनिल रतनू का सम्मान किया गया है।
- - -