पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
भाजपा कार्यालय में जिला संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिला प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी का सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा व विधायक भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और बूथ स्तर तक पहुंचने की अपील की। महामंत्री भंवरसिंह साधना ने गुजरात में स्थापित की जाने वाली सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के बारे में बताया और हर घर से लोहा लाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। इस अवसर पर गोपीकिशन मेहरा, भगवानदास गोपा, कमल ओझा, प्रेमसिंह सुल्ताना, गेमरसिंह गोगादे, गोपालसिंह, ओमसेवक, मनोहरसिंह, कानसिंह पारेवर, चुतराराम, रावतमल सांवल, जुगल बोहरा, वासुदेव करवा, हरिसिंह सोढ़ा, सवाईसिंह देवड़ा, अरूण पुरोहित, दलपत मेघवाल, नवीन भाटिया, लक्ष्मीनारायण रिदवा, मुकेश गज्जा, सुजनाराम, सवाईसिंह गोगली, नाथूसिंह, जेठमल जीनगर, शंभूदान भेलाणी, दीनाराम, महेन्द्र तंवर, अमरसिंह देवा, नवल, अशोक बिस्सा, गायड़सिंह, रमसिंह, प्रेमलता भाटिया, मनोरमा वैष्णव, गीता भाटी, पुष्पा देवी, विमला वैष्णव आदि मौजूद थीं।