- Hindi News
- हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें
हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिला परिषद के सदस्यों की दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला का समापन मंगलवार को किया गया। जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, पंचायतीराज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।
सीईओ बलदेवसिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने क्षेत्र में जेंडर संवेदी समानता अपनाने को कहा। एसीईओ शंकरलाल ने महिलाओं और पुरुषों को हर क्षेत्र में बराबर कार्य करने तथा समानता के अधिकारियों की बात कही। संदर्भ व्यक्ति नरेन्द्र वासू, ताराचंद शर्मा, गोपालकृष्ण सक्सेना व रजनी गोपा ने जेंडर संवेदी मुद्दों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण का संचालन किशोर बिस्सा व गणपत जोशी ने किया।