- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग
विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग
जैसलमेर. विद्यार्थी मित्रों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की मांग की। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अलादीन चानिया ने बताया कि घोषणा पत्र में विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक सिर्फ कमेटियों का निर्धारण करते हुए समाधान करने की बात कही जा रही है। शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यार्थी मित्रों को असंवैधानिक बताते हुए नियमित नहीं करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र ही नियमित नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
- - -