लाला लाजपतराय की जयंती मनाई
जैसलमेर. शहर के आदर्श विद्या मंदिर भाटिया बगेची में मंगलवार को लाला लाजपतराय की जयंती मनाई गई। सह प्रचार मंत्री कंवराजसिंह तंवर ने बताया कि इस अवसर पर मुकेश सुथार ने लाला लाजपतराय की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य बीरमाराम ने आजादी में उनके योगदान पर जानकारी दी। जिसके पश्चात शांति पाठ
करवाया गया।